सीएम का फैसला- तीन तलाक-एसिड पीडि़ताओं के आंसू पोछेगी सरकार

योगी सरकार

बिच्छू डॉट कॉम। योगी सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सशक्तीकरण को लेकर लगातार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार ने तीन तलाक और एसिड अटैक जैसी गंभीर सामाजिक त्रासदियों से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोडऩे की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार इन पीडि़त महिलाओं को पीएम-सीएम आवास, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही निराश्रित महिलाओं को भी इन सभी योजनाओं का लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए। सीएम के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles