एनटीए में आईपीएस-आईएएस और आईआरएस की तैनाती

एनटीए

बिच्छू डॉट कॉम। नीट यूजी पेपर लीक होने के बाद से ही एनटीए की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में एनटीए में प्रश्न-पत्र बनाने वाले 600 एक्सपर्ट को उनके पद से हटाया गया था। साथ ही सरकार की ओर से एनटीए में नए पदों पर नियुक्ति के लिए नई टीम का गठन भी किया गया था। इसी को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने एनटीए में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर को नियक्त किया है। एनटीए की कार्यप्रणाली को संभालने के लिए केंद्र की ओर से एजेंसी में तीन अफसरों की नियुक्ति की गई हैं। इआईपीएस रवि कुमार सिंह, आईएएस प्रसन्ना वेंकटेश वी और आईआरएस अमित समदरिया को संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर अपने पद को संभालना होगा। अन्यथा पद न ग्रहण करने पर अधिकारियों को केंद्रीय कर्मचारी योजना से बाहर किया जा सकता है।  

Related Articles