दो सीजीएसटी अफसर 40 घूस लेते गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

सीजीएसटी अफसर

बिच्छू डॉट कॉम। महाराष्ट्र के रायगढ़ में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने 40 लाख रुपए की घूस के केस में सीजेएसटी के एडिशनल कमिश्नर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर और आईआरएस अधिकारी विनय कुमार कन्हेटी, रायगढ़ के सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा और निजी व्यक्ति नरेंद्र राजपूत शामिल हैं। तीनों की गिरफ्तारी की गई। सीबीआई ने इस मामले में 26 अगस्त को केस दर्ज किया था। मामला एक पत्थर खनन कंपनी से जुड़े जीएसटी और रॉयल्टी विवाद को निपटाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप से जुड़ा है। सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा ने शिकायतकर्ता से मामला निपटाने के बदले 1.50 करोड़ की रकम मांगी थी। बाद में रिश्वत की रकम घटाकर 40 लाख कर दी गई।  रिश्वत की रकम लेने के लिए एक निजी व्यक्ति को माध्यम बनाया और शिकायतकर्ता को उसके जरिए रकम देने के लिए कहा गया। शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और नरेंद्र राजपूत को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिर पूछताछ के दौरान सीजीएसटी के सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा और एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार कन्हेटी की भूमिका भी सामने आई।

Related Articles