मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी में स्थित नीमटोला में सेवा सहकारी समिति मनेरी के प्रभारी प्रबंधक विलास चौरे के ठिकाने पर गुरुवार तडक़े ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने छापा मारा। 2014 में दैनिक वेतन भोगी के रूप में सेवा शुरू करने वाले चौरे की 12 साल की कुल वैधानिक आय लगभग 25 लाख रुपए बनती है, जबकि छापेमारी में मिली संपत्ति उनकी ज्ञात आय से कई गुना यानी 500 फीसदी अधिक निकली। ईओडब्ल्यू के अनुसार, चौरे के पास से करीब दो करोड़ रुपए के वाहन बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि वह अपनी पत्नी के नाम से ट्रैवल्स का भी संचालन कर रहा था। पांच बसें-चार 50-सीटर, एक ट्रैवलर, 4 फोर व्हीलर-ग्रैंड विटारा, स्कॉर्पियो और दो बोलेरो, दो ट्रैक्टर और तीन टू-व्हीलर मिले। वहीं लांजी में 50 लाख की लागत से बना आलीशान मकान और बिसोनी गांव में 10 लाख मूल्य की कृषि भूमि। घर में निजी जिम के लिए खरीदे गए 10 लाख रुपए के जिम इक्विपमेंट और 5 लाख रुपए का सोना भी मिला। छापे के दौरान जिला सहकारी बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्थित खातों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा एलआईसी और निजी बैंकों की कई पॉलिसियां जब्त की गई हैं।
18/09/2026
0
24
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
अमेरिका ने अपनी पसंद से अकेली ताकत बनने…
- 06/10/2026
चीतों की नई पीढ़ी… मध्यप्रदेश में 5 शावकों…
- 06/10/2026
जीएसटी: 5 करोड़ टैक्स चोरी पर ही चलेगा…
- 05/10/2026
