गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए अगले तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की है। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ देशव्यापी समन्वित अभियान चलाने का आह्वान किया। गोवा में गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई, खुफिया जानकारी साझा करने, वित्तीय जांच और पुनर्वास के उपायों को मजबूत किया है। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 1.19 करोड़ किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये है। इस दौरान 48.66 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किए गए। श्री शाह ने कहा कि यह रूपरेखा चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इनमें खुफिया जानकारी और अभियान आधारित कार्रवाई, नशीले पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और सिंथेटिक ड्रग्स पर नियंत्रण, नशे की मांग और उससे होने वाले नुकसान को कम करना तथा क्षमता निर्माण और आपसी समन्वय शामिल हैं।
07/09/2026
0
30
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
अमेरिका ने अपनी पसंद से अकेली ताकत बनने…
- 06/10/2026
चीतों की नई पीढ़ी… मध्यप्रदेश में 5 शावकों…
- 06/10/2026
जीएसटी: 5 करोड़ टैक्स चोरी पर ही चलेगा…
- 05/10/2026
