एफएटीएफ ने आतंकी सूची में जोड़ा मसूद अजहर का नाम

पाकिस्तान 2021 से यह दावा करता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है और वह अफगानिस्तान भाग गया है। उसी साल एफआईए ने उस पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पांच साल बाद यह रकम बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दी गई है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के पिछले छह महीने के तकनीकी विश्लेषण में सामने आया है कि मसूद अजहर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में छिपा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इसी वजह से पाकिस्तान की नई सूची में उसका नाम डालने को अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। एफआईए की नई रेड बुक में मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों से जुड़े 19 आतंकियों के नाम भी हैं। इन लोगों पर हमले के लिए आतंकियों की मदद करने, उन्हें पैसा देने या हमले में इस्तेमाल नौकाओं का इंतजाम करने के आरोप हैं। इनमें से 17 लोगों की तस्वीर, उनकी भूमिका और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ाव भी सूची में दिया गया है।

Related Articles