
बिच्छू डॉट कॉम। भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाया है। महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था। 10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। स्टेडियम से खाली हाथ बाहर जाते दिखे नकवी। 2025 में वे ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे। ट्रॉफी नहीं लेने के मामले में एएनआई ने क्रिकइंफो के हवाले से बताया कि भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने इसे बीसीसीआई का रुख बताया। मजूमदार ने कहा कि टीम इंडिया को बड़े बोर्ड पर चैंपियन घोषित किया जाना ही काफी है।
