
बिच्छू डॉट कॉम। दुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी-फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382 करोड़ रुपए के बराबर की राशि है। इस कार को एक नीलामी के जरिए बेचा गया। कार की बिक्री अपनी असल कीमत से 35 गुना ज्यादा दाम पर हुई है। फेरारी की इस पहली इलेक्ट्रिक कार की नीलामी करने वाली संस्था सोदेबी ने बताया कि जुटाई गई राशि को फेरारी फाउंडेशन के शैक्षिक कार्यक्रम में लगाया जाएगा। नीलामी करने वालों ने यह खुलासा नहीं किया कि फेरारी के इस मॉडल का खरीदार कौन है। हालांकि दावा किया गया है कि कार खरीदने वाले हर्बर्ट डॉ. हर्बी वर्थहाइम हैं। वे अपनी एक अनोखी पहचान के लिए जाने जाते हैं।
