
मुंबई/बिच्छू डॉट कॉम। गोलियों की रासलीला कैसे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्रेम की रामलीला बन गयी… इसका खुलासा अब हुआ है….. बताया जा रहा है कि इन दोनों का प्रेम उस समय ऐसा परवान चढ़ गया था कि एक सीन में जब रणवीर सिंह दीपिका को किस करने का सीन दे रहे थे तो डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद उनके और दीपिका के लबों की दूरियां खत्म नहीं हुईं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के हॉट कप्ल्स में से एक हैं. दोनों जहां भी एक साथ जाते हैं समां बना देते हैं. दोनों कई हिट फिल्में दे चुके हैं। अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं. दोनों की प्यार की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है, जितनी दमदार दोनों की एक्टिंग है. रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण पर शुरू से ही फिदा थे. रणवीर सिंह ने पहली बार एक अवॉर्ड शो में दीपिका को पहली बार देखा. इसके बाद वह दिल दे बैठे. दोनों में नजदीकियां 2012 में संजय लीला भसांली की फिल्म गोलियों की रासलीलारामलीला के सेट पर बढ़ीं।एक क्रू मेंबर में तब खुलासा किया था कि रणवीर दीपिका दोनों एक ही वैनिटी वैन में घंटों बिताते थे. इसके बाद ही खबरें आने लगी थीं कि दोनों के बीच प्यार की आग लग चुकी है. रणवीर तब तक सेट से नहीं जाते थे जब तक दीपिका का काम भी पूरा नहीं हो जाता था।दोनों की जोड़ी ने बाजीराव मस्तानी जैसी हिट फिल्म देकर लोगों को अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री के अहसास कराया. रणवीर दीपिका से सबके सामने फ्लर्ट करते थे. और दीपिका शर्माती रह जाती थीं।रणवीर ने इंटरव्यू में कहा, जब दीपिका फ्रेम में होती हैं तब कोई भी किसी दूसरी चीज की तरफ नहीं देखता।21 अक्टूबर 2018 को दोनों ने ऐलान किया कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।इसके बाद रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी कर ली।
