मंत्री, सांसद और विधायक आज गांवों में जाएंगे, कराएंगे शत-प्रतिशत रजिस्ट्री

शत-प्रतिशत रजिस्ट्री

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर धनतेरस के दिन 6 नवंबर को प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद और विधायक गांवों में पहुंचकर स्वामित्व की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री कराएंगे। जनप्रतिनिधि अपने पैतृक गांव या अपनी पसंद के किसी भी गांव में जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया खुद सामने रहकर पूरी कराएंगे। रजिस्ट्री पूरी होने के बाद संबंधित गांवों में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे धनतेरस पर अपने जिले के अधिक से अधिक गांवों में स्थानीय सांसद और विधायकों के साथ पहुंचें। उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत गांवों में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रशासनिक अमले को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने योजना में बेहतर काम करने वाले पटवारियों और तहसीलदारों को प्रोत्साहित करने की बात कही है।

Related Articles