Auto Draft

भारत ने 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के लिए पाकिस्तान को न्योता भेजा है।  भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा है। भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित इसके सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।  भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलने की उम्मीद की जा रही है। लंबे समय से बंद बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद का जा रही है जिससे दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर सुधर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए चलाया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी। इससे पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में दिलदहलाने वाली घटना को अंजाम दिया था। पहलगाम घूमने गए कई टूरिस्टों से उनके नाम पूछ कर पुरुषों को गोली मारी थी।

Related Articles