भारत की कीमत पर नहीं बनेंगे अमेरिका-पाक संबंध: रूबियो

रूबियो


बिच्छू डॉट कॉम।  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूएस-पाक को लेकर ताजा बयान दिया। इससे इस्लामाबाद में चिंता जरूर बढ़ जाएगी। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान और चीन के साथ वाशिंगटन के संबंधों को लेकर भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि ये रिश्ते कभी भी भारत की कीमत पर नहीं होंगे। एक बातचीत में रुबियो ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की तुलना निक्सन-किसिंजर के दौर से करना उचित नहीं होगा। उन्होंने इसके पीछे की वजह साफ करते हुए बताया कि उस दौर और आज के दौर की दुनिया में काफी कुछ बदलाव है। रुबियो ने कहा कि 1970 के दशक में शीत युद्ध चल रहा था जो अब कहीं भी नहीं है। ऐसे में उस दशक के मुकाबले भारत सहित पूरी दुनिया बदल चकी है। उन्होंने पाक और उसके सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ ट्रंप के बढ़ते संबंधों पर कहा कि दुनिया के किसी भी देश के साथ रिश्ते भारत के संबंधों की कीमत पर नहीं होंगे। भारत के साथ रिश्तों को तवज्जो देते हुए कहा कि हम उस नजरिए से नहीं देखते हैं।

Related Articles