बैकफुट पर वेंस! कहा- मैं अपनी भारतीय सास-ससुर से प्यार करता हूं

जेडी वेंस

बिच्छू डॉट कॉम। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी वीजा विवाद और विदेशी कर्मचारियों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी बयानबाजी सही नहीं थी। हालांकि, उन्होंने अपने इमिग्रेशन रुख का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका को विदेशी कामगारों का स्वागत करने के साथ-साथ अपने नागरिकों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा भी करनी चाहिए। वेंस ने कहा, मैं अपनी भारतीय सास और ससुर से बहुत प्यार करता हूं, जो दक्षिण भारत से अमेरिका आए थे। उनकी बेटी (उषा वेंस) का जन्म अमेरिका में हुआ और वह अब अमेरिका की सेकेंड लेडी हैं। मुझे उन पर गर्व है। भारत के विदेश मंत्रालय ने वेंस की पुरानी टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताया था, जिसके बाद उनकी यह सफाई सामने आई है। वेंस ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अप्रवासियों को खारिज करना नहीं है।  

Related Articles