बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में बिजली संकट को लेकर मप्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिदिन 10 घंटे बिजली देने के वादे के बावजूद कई क्षेत्रों में किसानों को मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे फसलों की सिंचाई और खेती का काम प्रभावित हो रहा है। बिजली संकट का असर आम जनता पर भी पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि बिजली संकट दूर करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाए और उपलब्ध संसाधनों का बेहदूर प्रबंधन किया जाए। किसानों को सिंचाई के लिए निर्धारित समय के अनुसार बिजली मिले तथा घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पटवारी ने कहा कि बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं को पहले सूचना दी जाए और उसके कारण सार्वजनिक किए जाएं।
17/10/2026
0
0
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
मध्यप्रदेश के कई शहरों का मास्टर प्लान अटका
- 17/10/2026
सिया अध्यक्ष ने सीएस से की दो अफसरों…
- 17/10/2026
7 साल से फाइलों में उलझी परिवहन विभाग…
- 16/10/2026
