विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर उच्च न्यायालय ने जारी किया नोटिस

बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने दतिया विधानसभा उपचुनाव से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता, दीपक बेलपात्री की ओर से दायर चुनाव याचिका पर यह आदेश दिया है। अदालत ने मुख्य याचिका के साथ-साथ अंतरिम आवेदन पर भी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर सात कार्य दिवसों के भीतर रजिस्टर्ड एडी और साधारण माध्यम से प्रोसेस फीस जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह पूरा विवाद दतिया विधानसभा सीट पर हाल ही में संपन्न हुए उप चुनाव से जुड़ा है। याचिकाकर्ता भाजपा नेता दीपक बेलपात्री द्वारा उच्च न्यायालय में यह याचिका दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने अपने चुनाव नामांकन पत्र और शपथ पत्र में एक पुराने आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है।


Related Articles