हम समस्या सुलझाएंगे, आयोग बनाएंगे, आप लोग टीईटी के फॉर्म तो भरिए

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में बीते 13 दिन से चल रहे सरकारी शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को स्थगित हो गया। लेकिन असली सच यह है कि आंदोलन केवल 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित हुआ है और मांग पूरी नहीं होने पर 21 दिसंबर से पुन: आंदोलन शुरू हो जाएगा। सीएम से शिक्षकों ने मुलाकात में साफ कह दिया कि वे टीईटी का फार्म नहीं भरेंगे। आप ही बीच का रास्ता निकाले। अचानक बुधवार को मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलावा आ गया। सीएम ने कहा कि हम परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ले रहे हैं। आप लोग परीक्षा फार्म भरें, हम हल निकाल लेंगे। हालांकि, सीएम के आश्वासन के बाद भी शिक्षक संगठनों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया। संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिनिधि उनसे मिले। मप्र कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा को शिक्षकों के बीच भेजा गया। एक आयोग बनेगा जिसकी निगरानी में टीईटी, वरिष्ठता और ई-अटेंडेंस के मुद्दे पर काम किया जाएगा।

Related Articles