268 करोड़ के ऑल-रिस्क कवर से सुरक्षित होगा मप्र सरकार का नया चैलेंजर-3500 जेट

ग्वालियर एयरपोर्ट पर 5 साल पहले स्टेट प्लेन की क्रैश लैंडिंग से हुए नुकसान के सबक के बाद सरकार नए विमान का 268 करोड़ रुपए का ऑल-रिस्क बीमा कराएगी। सालाना करीब 2 करोड़ रुपए प्रीमियम चुकाया जाएगा। कनाडा से आ रहा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 अगले हफ्ते भारत आएगा। डिलीवरी व परिचालन शुरू होते ही बीमा होगा। नागरिक उड्डयन विभाग ने 21 अक्टूबर तक कोटेशन मांगे हैं। इसमें विमान, वीवीआईपी यात्रियों व सामान को कवर मिलेगा। कनाडा की विमान निर्माता कंपनी बॉम्बार्डियर द्वारा तैयार किया गया यह नया प्लेन अगले सप्ताह नवरात्र के अवसर पर नई दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली में कस्टम क्लीयरेंस और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं के बाद इसे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पर लाया जाएगा। विमान को कनाडा से उड़ाकर कंपनी का मुख्य पायलट भारत ला रहा है। वह एफएटीए (फॉरेन एयरक्रू टेम्परेरी ऑथराइजेशन) नियमों के तहत एक साल तक मप्र सरकार को सेवाएं देगा।

Related Articles