कैट प्रतिनिधिमंडल ने सीलिंग पर व्यापारियों ने सीएम से मांगा सहयोग

कैट प्रतिनिधिमंडल

बिच्छू डॉट कॉम। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं, कारोबारी चुनौतियों और व्यापार को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन और चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को मजबूत करने के लिए प्रदेश में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी 55 जिलों की समितियों के सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का प्रस्ताव भी दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में जारी सीलिंग कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए व्यापारियों के हित में आवश्यक हस्तक्षेप और सहयोग का अनुरोध किया।

Related Articles