
बिच्छू डॉट कॉम। साल 2017-18 में नर्मदा परिक्रमा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पदयात्रा की राह पकड़ी है। इस बार वे सपत्नीक उज्जैन से अयोध्या तक की 950 किमी पैदल यात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर को उज्जैन से होगी। दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पत्नी अमृता सिंह के साथ प्रेसवार्ता में बताया कि वो रोजाना 11 किमी पैदल चलेंगे। और एक नंबर जारी कर कहा कि इसमें मिस्ड कॉल कर कोई भी यात्रा में शामिल हो सकता है। दिग्विजय ने इस यात्रा को गैरराजनैतिक बताया। हालांकि उन्होंने ये बात जरूर कही कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी उन्होंने यात्रा में आने का सार्वजनिक निमंत्रण दिया है। दिग्विजय ने कहा कि देश के सामने इन दिनों दो सबसे बड़े मुद्दे हैं। जिसमें पहला वोट चोरी है, जिससे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए है।
