पश्चिम बंगाल का नाम ‘पश्चिम बंग’ किया जाएगा

पश्चिम बंगाल

बिच्छू डॉट कॉम। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि राज्य का नाम बदलकर पश्चिम बंग किया जाएगा और इसके लिए विधानसभा के पहले सत्र में एक बिल पेश किया जाएगा। नाम बदलने के बारे में दोबारा पूछे जाने पर न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, भाई, मुझे कितनी बार कहना होगा नाम पश्चिम बंग ही होगा। उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में ही संकेत दिया था कि नाम बदलने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंग, बांग्ला और बंगा जैसे नामों का इस्तेमाल अब नहीं किया जाएगा। भट्टाचार्य ने कहा-हां, बिल्कुल। पश्चिम बंग भवन… पश्चिम बंगाल का पश्चिम…अब आपको लंबे समय तक पश्चिम बंग, बांग्ला या बंगा जैसे नाम सुनने को नहीं मिलेंगे। पश्चिम बंग नाम आ रहा है।

Related Articles