
बिच्छू डॉट कॉम। साल 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। स्वीडिश रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस वर्ष का प्रतिष्ठित सम्मान फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी कागन और जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोआई को देने की घोषणा की है। दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटेलिसिस की खोज के लिए संयुक्त रूप से चुना गया है। हेनरी कागन पेरिस विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, जबकि केन्सो सोआई टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस से संबद्ध हैं। यह खोज दवाओं, फ्लेवर, खुशबू और नए मैटीरियल तैयार करने वाले रसायनशास्त्रियों के लिए क्रांतिकारी साबित होगी। नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को इसी वर्ष दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी। वर्ष 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि लगभग 11.5 करोड़ रुपए है। दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान में अणुओं के मिरर इमेज (दर्पण-प्रतिबिंब) चुनने की प्रक्रिया पर कार्य कर करीब 100 वर्ष पुरानी गुत्थी को सुलझाया है।
