कलेक्टर अतिक्रमण तोड़ रहे थे, ऊपर से घंटी बज गई, ये क्या कर रहे हो

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक में दशहरे से पूर्व सडकों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद अलग-अलग वार्डों में नालियों और सडक़ों पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं। इस बीच अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने जो बयान दिया, उससे प्रशासनिक हलके में हलचल मच गई है। नगर पालिका में आयोजित एक शिविर में शाक्य ने कलेक्टर की कार्रवाई पर तंज किया। विधायक ने मुस्कुराते हुए कहा अपने जिले में तो जिलाधीश महोदय बड़े मेहरबान हैं, जब चाहे कैंप लगवा देते हैं। कल वो शहर में सफाई करा रहे थे और अतिक्रमण तोड़ रहे थे, फिर अचानक ऊपर से घंटी बज गई कि ये क्या कर रहे हो ? शिविर में पत्रकारों ने सवाल किया तो विधायक ने कहा हमें नहीं मालूम संडे-मंडे क्या होता है।

Related Articles