पीसीबी की माफी मांगो शर्त पर पाकिस्तान को कर दिया ‘आउट’

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सीजन से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी वजह से अब लीग में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं देखने को मिलेगा। पाकिस्तान चैंपियंस टीम को पीसीबी द्वारा एनओसी नहीं दी गई, जिससे टीम को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।  पाकिस्तान ने सोमवार को आधिकारिक रूप से लीग से अपना नाम वापस ले लिया। इसका कारण एनओसी बताया गया। दरअसल, पीसीबी एनओसी देने के लिए राजी था, लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें रखी थी। पीसीबी भारतीय खिलाडिय़ों से लिखित में माफी चाहता था। इसके अलावा उसने ये भी उम्मीद जताई थी कि इंडियन प्लेयर्स मैच में पाक खिलाडिय़ों से हाथ मिलाएं। हालांकि, उनकी इन मांगों को डब्ल्यूसीएल के ऑर्गनाइजर ने मानने से मना कर दिया, जिसके बाद पाक ने अपना नाम वापस ले लिया है।


Related Articles