पटाखा दुकानों की 3 महीने पहले एनओसी रद्द, अवैध रूप से बिक रहे पटाखे

पटाखे
  •  पीईएसओ करेगा लाइसेंस सस्पेंड
    भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
    । हलालपुरा और लालघाटी की दो लाख आबादी के लिए खतरा बनीं पटाखा दुकान और गोदाम अब भी भोपाल-इंदौर सडक़ पर चल रहे हैं, जबकि तीन महीने पहले कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी पटाखा दुकानों की एनओसी रद्द कर दी थी, लेकिन पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑगेर्नाइजेशन (पीईएसओ) ने पटाखा दुकानों का लाइसेंस अब तक सस्पेंड नहीं किया है। बता दे कि अब भी कई दुकानों से पटाखे बेचज जा रहे हैं। इधर संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ एसडीएम रवीश श्रीवास्तव पिछले तीन महीने से दुकानों को बंद करने को लेकर सुनवाई कर रहे हैं। सोमवार को भी एसडीएम ने कोर्ट में सुनवाई होना थी, लेकिन पटाखा दुकानदार नहीं पहुंचे। अब मंगलवार को फाइनल सुनवाई की जाएगी।
    तीन जुलाई को जारी किया था नोटिस: बैरागढ़ एसडीएम ने यहां के पंद्रह सौ किलो स्टॉक वाले 15 दुकानदार और पांच गोदाम संचालकों को तीन जुलाई को आखिरी नोटिस जारी कर सुनवाई शुरू की थी, जिसके तहत दुकानदारों ने जवाब पेश किया है। थोक पटाखों दुकानों की एनओसी रद्द होने के बाद पटाखा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई पीईएसओ (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑगेर्नाइजेशन) को करना है. हालांकि पीईएसओ ने लाइसेंस सस्पेंड किए हैं, लेकिन हाईकोर्ट में लगे केस को लेकर लाइसेंस बहाल रखने की बात भी की है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही दुकानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    यह दुकानें और गोदाम हटेंगे
    हलालपुरा में पंद्रह सौ किलो पटाखे के स्टॉक रखने वाली 15 दुकानें हैं, जहां तय मात्रा से अधिक स्टॉक रखा जाता है। आदेश के तहत सोनी पटाखा, कालू पटाखों, आरके पटाखा, अम्बिका पटाखा, राज फायरवर्क्स, दीपक पटाखा, महादेव पटाखा समेत 15 दुकान और पांच पटाखा गोदामों की एनओसी रद्द कर दी गई है। सोनी पटाखा सेंटर में आग के बाद पटवारी और तहसीलदार ने प्रतिवेदन पेश किया था। जिसमें बताया गया कि पटाखा बाजार में जाने का एक ही रास्ता है। इंदौर रोड पर ट्रैफिक अधिक रहता है। दोनों तरफ पेट्रोल पंप, अस्पताल और आबादी क्षेत्र है।

Related Articles