दूध में मिलावट जांचने सहकारी क्षेत्र की पहली लैब तैयार

दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका होने पर अब आम उपभोक्ता भी उनकी जांच करा सकेंगे। मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के भोपाल परिसर में सहकारी क्षेत्र की पहली राज्य स्तरीय अत्याधुनिक डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला तैयार हो गई है। 12.40 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस प्रयोगशाला में दूध और दुग्ध उत्पादों की 100 से अधिक मानकों पर जांच की जा सकेगी। लैब में पेस्टिसाइड्स, एंटीबायोटिक्स, हेवी मेटल्स और यूरिया जैसी मिलावट की जांच की सुविधा होगी। आम उपभोक्ताओं के अलावा खाद्य उत्पादक संस्थाएं भी यहां अपने उत्पादों का परीक्षण करा सकेंगी।

Related Articles