महिलाओं और बच्चों के समावेशी विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की भागीदारी बढ़ाने के लिए 30 सितंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय सीएसआर भागीदारी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया इसका शुभारंभ करेंगी। कॉन्क्लेव का विषय महिलाओं और बच्चों में निवेश: मध्यप्रदेश के समावेशी विकास के लिए सीएसआर की संभावनाओं का उपयोग रखा गया है। इसमें आंगनबाड़ी के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण में सीएसआर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
29/09/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
