
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वोट चोरी नहीं हो रहे, बल्कि जनता जागरूक हो गई है और उसने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की। पूर्व मंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और अपनी साख बचाने के लिए राहुल गांधी कभी हाइड्रोजन बम तो कभी सुतली बम की बात करते हैं, लेकिन उनके आरोप फुस्स साबित होते हैं।
