5-6 जनवरी को होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी के सतगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तारीख तय हो गई है। मप्र सरकार की ओर से समिट का आयोजन 5 और 6 जनवरी 2027 को किया जाएगा। समिट के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार की ओर से औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश और विदेश के प्रमुख निवेशकों, उद्योगपतियों और औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सरकार ने समिट को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और बड़े निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। सरकार का फोकस समिट में अधिक से अधिक निवेश प्रस्ताव आकर्षित करने पर है। इसके लिए प्रदेश में निवेश की संभावनाओं वाले विभिन्न क्षेत्रों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। उद्योगपतियों को मप्र में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, संसाधन, कनेक्टिविटी और निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles