गुरु गुटखा से टैक्स और पेनल्टी की वसूली, सप्लाई चैन की छानबीन तेज

गुरु गुटखा से टैक्स और पेनल्टी

बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी के नवीबाग में अवैध रूप से चल रही गुरु गुटखा फैक्टरी पर निकले भारी-भरकम टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) द्वारा अब सप्लाई चैन की छानबीन की जा रही है। छापे के दौरान करीब 100 करोड़ की टैक्स इवेजन का खुलासा हुआ है। भोपाल में विभाग की अब तक की सबसे बड़ी एक्साइज ड्यूटी चोरी का मामला है। कस्टम्स सेंट्रल एक्साइज की खुफिया विंग डीजीजीआई ने गुटखा फैक्टरी का संचालक एवं टैक्स चोरी सिंडिकेट का मुख्य आरोपी सुरेश सिंह ने पूछताछ के दौरान ड्यूटी चोरी स्वीकार कर ली है। मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ के दौरान विभाग इस बात की छानबीन में जुटा है कि गुरु गुटखा की सप्लाई चैन और टैक्स चोरी में और कितने लोग शामिल हैं।

Related Articles