नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर बैठक

नवीन आपराधिक कानूनों

बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2026 को भोपाल में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर पीएचक्यू में शनिवार को स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डआईजी साकेत प्रकाश पांडे, डीआईजी डॉ. विनीत कपूर पीएसओ टू डीजीपी, डीआईजी (सीआईडी) प्रशांत खरे, डायरेक्टर एफएसएल राहुल कुमार लोढ़ा, जॉइंट डायरेक्टर सहित जेल, अभियोजन, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी थे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई।

Related Articles