भीषण गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे सूडान में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सोने की खदान धंसने से बड़ा हादसा हुआ है। सूडान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के रेड सी राज्य में खदान की सुरंग ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश जारी है। इससे एक सप्ताह पहले पश्चिमी सूडान में खदान धंसने से 82 लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा रविवार को रेड सी राज्य के दूरदराज के इलाके ओनी में हुआ। स्थानीय कर्मचारी अब्दलहाय खारिफ अबाकर के अनुसार, खदान धंसने की घटना शनिवार रात शुरू हुई थी। राज्य की स्वामित्व वाली सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तक 11 शव बरामद किए जा चुके थे और 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर जानकारी दी, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी।
21/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
