रक्षा मंत्री बोले- डबल इंजन सरकार में यूपी का तेजी से विकास

रक्षा मंत्री

बिच्छू डॉट कॉम। देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भी प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी से कर रही है। जो प्रदेश गड्डे वाली सडक़ों के रूप में पहचाना जाता था। आज उसे प्रदेश में छोटे से गांव से लेकर बड़े शहरों तक की सडक़ चमचमा रही हैं। यह बात रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरबीएस कॉलेज के सभगार में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन के दौरान कही। रक्षा मंत्री ने कहा- अब प्रदेश में कानून का राज है। पहले हर जिले में माफिया और नामी अपराधी होते थे। अब हर जिले की पहचान वहां के उत्पाद से होती है। औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा- खटीक समाज का गौरवशाली इतिहास है। राम मंदिर की लड़ाई में सराहनीय भूमिका निभाई है। सम्मेलन में रक्षा मंत्री का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। रक्षा मंत्री ने मुकुट समाज के लोगों को वापस कर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये मुकुट में समाज के लोगों को वापस कर रहा हूं। अगर किसी बेटी की शादी हो रही हो और उस पर पायल न हो तो इस मुकुट को उसे भेंट कर दें, जिससे बिटिया के पास पायल आ सकें।

Related Articles