
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी में कांग्रेस जुटी है। 19 को होने वाले कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। जिसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें ही एंट्री मिलेगी, हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मौके पर भी रजिस्ट्रेशन होंगे। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने पुलिस के साथ भी बैठक की है। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया, कार्यक्रम में राहुल गांधी के आने से पहले युवा कलाकार लश्करी और राघव चैतन्य अपनी प्रस्तुतियों से माहौल बनाएंगे। जिला अध्यक्ष वानखेड़े ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर युकां और एनएसयूआई की बैठक ली। उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी के नेतृत्व में 56 दुकान पर युवाओं से चर्चा कर रजिस्ट्रेशन भी कराए।
