1.72 लाख मामलों में राजीनामा 964.99 करोड़ में समझौता

मप्र में इस साल की तीसरी नेशनल लोक अदालत का शनिवार को आयोजन हुआ। मुख्य पीठ जबलपुर में इसका शुभारंभ बीफ जस्टिस अल्पेश वाई कोकजे तथा कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया के मार्गदर्शन में हुआ। प्रदेश में 1427 पीठ का गठन किया गया था। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, 61,580 लंबित प्रकरणों और 1,10,771 प्री लिटिगेशन मामलों का निपटारा हुआ। इसमें लगभग 964.99 करोड़ की समझौता राशि तय हुई।

Related Articles