
मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर-मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सितंबर महीने की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे।इस किस्त के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में लगभग 1,835 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1,500 रुपये की राशि पहुंचेगी। सितंबर की 40वीं किस्त के भुगतान के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुरू होने से लेकर अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित की गई कुल राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी। योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
