- हेमंत खंडेलवाल भी एक्टिव

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। कांग्रेस में राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर हलचल है तो भाजपा में भी अंदर खाने कई समीकरण सक्रिय है। मप्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल कई कद्दावर नेता बार-बार दिल्ली कूच कर रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव 3 दिन में दूसरी बार शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे हैं। वे इसके पहले 9 सितंबर को दुबई से लौटने के बाद 6 से 8 घंटे दिल्ली में ठहरे थे। शुक्रवार को उनके अलावा कुछ अन्य बड़े नेताओं के दिल्ली पहुंचने की खबर है। इनमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई। इसके पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को एक दिन में दो बार लोक भवन पहुंचे थे। दोनों अलग-अलग गए थे। हालांकि इसे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद दोनों लंच पर मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित थे। सूत्रों के मुताबिक वहां से लौटने के बाद दोनों डिप्टी सीएम अलग-अलग पुन: लोक भवन पहुंचे। सबसे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने राज्यपाल से भेंट की। उसके बाद शाम करीब 5 बजे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक इनकी दूसरी मुलाकात पूर्व निर्धारित नहीं थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पिछले 15 दिन में तीन बार दिल्ली जा चुके हैं। उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई थी। हाल में भी गुरुवार को ही दिल्ली से लौटे थे।
71 हजार बूथों तक पहुंचेंगे: खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, अभियान के दौरान पार्टी 71 हजार से अधिक बूथों के लाभार्थियों तक पहुंचेगी। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शाम 7 बजे प्रत्येक बूथ के लाभार्थी परिवारों के घर आशीर्वाद का दीया जलाकर विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। अभियान में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य, प्रदर्शनियां, संवाद और जनसंपर्क सहित 12 प्रमुख कार्यक्रम होंगे।
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां शुरू
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के पर प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में अभियान की रूपरेखा बताई। सीएम ने कहा, पीएम मोदी के 25 साल सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के साल हैं। सीएम ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में करीब एक लाख शासकीय सेवाकों को पदोन्नति दी गई है। वहीं 85 हजार विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आने वाले समय में ढाई लाख पदों पर भर्ती होगी। वहीं सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। वहीं पांच नए एयरपोर्ट की स्वीकृति मिलने और अक्टूबर से भोपाल से शाहजाह के लिए विमान शुरू होने की जानकारी दी।
‘रैपिडो पिंक’ बाइक-टैक्सी सेवा को दिया जायेगा बढ़ावा
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और यात्री केंद्रित बनाने की तैयारी है। बसों के मार्ग और समयसारणी तय करने से लेकर टिकटिंग, यात्री सुरक्षा और बस बेड़े के आधुनिकीकरण तक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा। समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इसमें परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी शामिल हैं। समिट में निजी बस ऑपरेटरों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, परिवहन विशेषज्ञों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था के भविष्य पर मंथन हो रहा है। इसके केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिवहन सेवा पुस्तिका का विमोचन भी किया। रैपिडो ओर सरकार के बीच एमओयू हुआ, रेपिडो सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगा। महिला यात्रियों के लिए महिला टू व्हीलर रैपिडो ड्राइवर की सेवा भी मध्य प्रदेश में उपलब्ध कराई जाएगी।
