पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें रेलवे के तीन मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं पर कुल 10,783 करोड़ खर्च होंगे। इन प्रोजेक्ट्स के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में 656 किमी रेल लाइनें बढ़ाई जाएंगी। इससे 4,790 गांवों के 56 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खडग़पुर-झारसुगुड़ा रेल सेक्शन के बीच चौथी लाइन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा कटनी-पेंड्रा रोड सेक्शन में भी चौथी लाइन बनाई जाएगी। नई रेल लाइनों के बिछने से देश के 4,790 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और 56 लाख अतिरिक्त यात्री सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।
10/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति…
- 10/09/2026
तलाक, हलाला और फिर दोबारा निकाह से इंकार…
- 10/09/2026
केंद्र सरकार ने कहा- मैरिटल रेप को अपराध…
- 10/09/2026
दुर्गा पूजा में बकरे का मांस प्रसाद के…
- 09/09/2026
