हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त

विदेशी करेंसी जब्त

बिच्छू डॉट कॉम। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी जब्त की है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। दोनों 22 अक्टूबर को हैदराबाद से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान से यात्रा करने वाले थे। डीआरआई की हैदराबाद जोनल यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले एक पुरुष यात्री को रोका। उसके ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान कपड़ों के बीच काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखे गए अमेरिकी डॉलर और मलेशियाई रिंगिट बरामद किए गए। जब्त विदेशी मुद्रा का मूल्य करीब 63.62 लाख रुपये आंका गया। पुरुष यात्री से पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला कि उसी उड़ान से एक महिला यात्री भी यात्रा करने वाली थी।

Related Articles