
स्कूल शिक्षा विभाग में अपर संचालक के पद पर पदस्थ कामना आचार्य को संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने उनके प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए। कामना को संचालक लोक शिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में साफ कर दिया गया है कि उनकी पदोन्नति हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं के आदेश के अधीन होगी। रविंद्र सिंह से वापस लिया ओएसडी का चार्ज: बुधवार को जारी एक अन्य सरकारी आदेश में लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक रविंद्र सिंह को सौंपा गया स्कूल शिक्षा विभाग के ओएसडी का प्रभार वापस ले लिया गया है। उन्हें 13 जुलाई को ओएसडी का प्रभार देते हुए मंत्रालय में समन्वय का काम दिया गया था। विभाग की उप सचिव मंजूषा विक्रांत राय ने आदेश जारी करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े को स्कूल शिक्षा विभाग के ओएसडी का प्रभार दिया है।
