
बिच्छू डॉट कॉम। सरकारी भुगतान में करीब 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में युवा कांग्रेस ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने से रोके जाने पर प्रतीकात्मक नकली नोट हवा में उड़ा दिए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर टीटी नगर थाने पहुंचाया। परमार ने आरोप लगाया कि मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई, जबकि बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
