मोदी कैबिनेट में एमपी-यूपी के युवा चेहरों का होगा दबदबा

मोदी कैबिनेट

बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जल्द ही बड़े फेरबदल की संभावना बन रही है। इस भावी विस्तार में यूपी और मध्य प्रदेश जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्यों के युवा नेताओं को विशेष प्राथमिकता दी जा सकती है। हालिया जेन जी आंदोलन और आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच कैबिनेट में युवा और महिला चेहरों की हिस्सेदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। संगठन और सरकार में नए संतुलन के तहत यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों से नए व युवा चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी है। संविधान के नियमानुसार मंत्रिपरिषद में अधिकतम 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री सहित 69 सदस्य हैं, जिससे 12 पद सीधे तौर पर खाली हैं। अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और जेपी नड्डा समेत 14 मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय हैं। नए मंत्रियों के आने से इनका कार्यभार हल्का किया जाएगा। एनडीए के कुनबे को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद और पंजाब चुनाव को देखते हुए आप से भाजपा में आए राज्यसभा सांसदों को मौका मिलेगा।

Related Articles