गडकरी बोले- अब काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी संभाले जिम्मेदारी

नितिन गडकरी

बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- मैं अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करता था।  अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है। एक समारोह के दौरान गडकरी ने कहा- हाल के दिनों में सार्वजनिक कार्यों में उनकी भागीदारी कम हुई है और अब युवा पीढ़ी को इस काम को आगे बढ़ाने का मौका दिया जाना चाहिए। गडकरी की यह टिप्पणी केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल की बढ़ती चर्चाओं के बीच आई है। गडकरी ने कहा, काम नई पीढ़ी को सौंप दिया जाना चाहिए। एक नई पीढ़ी आ गई है और पुरानी पीढ़ी उनका मार्गदर्शन कर रही है। मैं पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में काम कर रहा हूं। मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और कई पुरस्कार भी पाए हैं, लेकिन अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-आने वाले वर्षों में काम का दायरा बढ़ेगा। मकसद यह पक्का करना है कि महाराष्ट्र का कोई भी आदिवासी गांव बिजली से वंचित न रहे और पूरे राज्य में विकास दिखाई दे।  

Related Articles