आधे दिन का सामूहिक अवकाश लेकर अफसरों ने काम बंद रखा

अफसरों

बिच्छू डॉट कॉम। महिला एवं बाल विकास संचालनालय की आयुक्त निधि निवेदिता के व्यवहार के विरोध में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सोमवार को आधे दिन का अवकाश लेकर काम बंद रखा। महिला एवं बाल विकास विभाग के राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि आयुक्त ने 17 अगस्त को बैठक के दौरान वरिष्ठ संयुक्त संचालक के साथ अपमानजनक व्यवहार करके उन्हें बैठक से बाहर कर दिया। इसी तरह अन्य अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया जा रहा है। संगठन के अनुसार स्टाफ की कमी के बावजूद फाइलें तत्काल मांगी जाती हैं। वहीं आयुक्त निधि निवेदिता का कहना है कि मैंने केवल इतना कहा कि यदि वे स्वयं यह कार्य नहीं करना चाहते हैं तो सहायक संचालक के माध्यम से कार्य पूर्ण कराया जाएगा। वे स्वयं बैठक से चले गए।

Related Articles