4.16 किलो सोना और 4.4 किलो चांदी बरामद

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
रतलाम में बस के अंदर सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपए की लूट का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के पास से 4.167 किलो सोने और 4.047 किलो चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
बडऩगर से रतलाम लौट रहे व्यापारी को बनाया निशाना: पुलिस के मुताबिक, रतलाम के जैन कॉलोनी के अर्पित चोरडिय़ा सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार करते हैं। 13 अगस्त को वे व्यापार के सिलसिले में बड़नगर गए थे। वहां व्यापारियों को सोने के जेवर बेचने के बाद रात करीब 8:20 बजे बीके यादव बस से रतलाम के लिए रवाना हुए। रात करीब 9:15 से 9:30 बजे के बीच बस हनुमान चौकी-उमरथाना फंटा के पास पहुंची। इसी दौरान बड़नगर से बस में चढ़े दो बदमाश व्यापारी के पास पहुंचे और उनका बैग छीनने की कोशिश करने लगे।

Related Articles