अमृत मिशन में लापरवाही पर कार्रवाई, 5 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

अमृत मिशन की धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं में अपेक्षित गति से काम नहीं होने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में संबंधित नगरीय निकायों और ठेकेदारों का पक्ष सुनने के बाद परियोजनावार समीक्षा की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित की परियोजनाओं में देरी और अनुबंधीय दायित्वों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। ब्लैकलिस्ट होने से इन फर्मों की नई निविदाएं, प्रस्ताव या बोलियां विभाग और उसके अधीन नगरीय निकाय स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित निकायों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्रवाई करने और शेष काम बिना बाधा पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles