
मध्यप्रदेश भाजपा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जिलों में तिरंगा यात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। तिरंगा यात्राओं और वाहन रैलियों में मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। भोपाल के बड़े तालाब और नर्मदा नदी में भी तिरंगा यात्राएं निकाली जा चुकी हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सिलसिला कुछ दिन और जारी रहेगा। भाजपा के युवा और महिला मोर्चे के अलावा विभिन्न मोर्चों की ओर से भी यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तारीख तय होगी।
