
मप्र पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बालाघाट में संक्रमण और गंदे पानी के कारण बच्चों की मौत पर सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। सिंह ने लिखा है कि बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक में दूषित पानी और संक्रमण से 11 आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन ने सिर्फ 7 बच्चों की मौत होने की पुष्टि की है। अभी भी 40-50 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। सिंह ने कई गांवों और मृतकों के नाम का उल्लेख करते हुए तत्काल मेडिकल मदद मुहैया करवाने और सारे मामले की जांच करवाकर कार्रवाई के लिए लिखा है।
