स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिस अफसरों और जवानों को मुख्यमंत्री देंगे पदक

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर पदक अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इसमें महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख, आईजी बीएसएफ मकरंद देउस्कर, एडीजी उज्जैन राकेश गुप्ता, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, आईजी सागर मिथिलेश शुक्ला और डीआईजी लेखा अवधेश गोस्वामी सहित 47 पुलिस अफसरों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दो सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक सहित राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक व 33 सराहनीय सेवा पदक देकर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। होमगार्ड के अधिकारियों को 3 पदक मुख्यमंत्री द्वारा दिए जायेंगे।

Related Articles