बारिश से खराब सडक़ों की मरम्मत कराई जाएगी: राकेश सिंह

बारिश के कारण भोपाल की क्षतिग्रस्त सडक़ों और जगह-जगह हुए गड्डों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हिदायत भी दी कि इस काम में सडक़ मरम्मत केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक सुधार कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को भोपाल की सडक़ों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्य अभियंता ब्रिज और मुख्य अभियंता भोपाल को शहर की प्रमुख सडक़ों, पुलों और यातायात की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्डों को चिह्नित कर तुरंत सुधार कार्य शुरू कराने को कहा गया है। जहां तत्काल डामरीकरण संभव नहीं, वहां क्विक सेट सीमेंट और पेवर ब्लॉक से गड्ढे भरे जाएंगे। प्रमुख मार्गों के साथ आंतरिक और संपर्क सडक़ों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश। बारिश के दौरान दोबारा गड्ढे होने पर तुरंत मरम्मत के लिए मैदानी अमले को सतर्क रखा जाएगा। मरम्मत में देरी या लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

Related Articles