बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने समत्व भवन में मप्र में हवाई सेवाओं और अधोसंरचना विकास की समीक्षा की। सरकार ने बताया कि पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा से अब तक 70 से अधिक गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया, जिनमें 99 प्रतिशत मामलों में जीवनरक्षा संभव हुई। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए सेवा नि:शुल्क है। नायडू ने कहा कि उड़ान योजना का विस्तार 2036 तक किया जाएगा और प्रदेश को केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा। अपर मुख्य सचिव विमानन संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि पिछले छह महीनों में 50 हजार से अधिक यात्रियों ने हवाई सेवाओं का लाभ लिया।
10/08/2026
0
0
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
आदिवासी भीख नहीं, अधिकार मांगता है 100 बार…
- 10/08/2026
स्टेट बार चुनाव में अब तक 30 उम्मीदवार…
- 09/08/2026
